पिथौरा : ताला तोड़कर सुने मकान में चोरी, मामला दर्ज.
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम कौहाकुडा में ताला तोड़कर सुने मकान में चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.
दयालदास साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कौहाकुडा थाना पिथौरा का निवासी है. 08 जून 2021 को वह अपने पूरे परिवार सहित ससुराल रचकट्ठी ( फिंगेश्वर) गये हुए थे. 09 जून 2021 को शाम 5 बजे के आसपास वापस आये तो देखा पूरा घर का कमरा खुला हुआ था और कमरा अंदर गोदरेज का ताला टूटा हुआ था गोदरेज में नगद 10000 रूपये एवं पांच जोडी पायल अनुमानित कीमत 10000 रूपये एवं सोने की एक लाकेट अनुमानित कीमती 5000 रूपये किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें