बागबाहरा: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखन ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती महंगाई ,और केंद्र सरकार के खिलाफ,किया प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर के निर्देशानुसार संसदीय सचिव खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के मार्गदर्शन में क्रेन्द्र मे बैठें भ्रष्ट मोदी सरकार के बढती महगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान द्वारा प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम में हुई बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूट गई है। महंगाई से परेशान नागरिकों पर लगातार बढ़ती कीमतों के कारण दोहरी मार पड़ रही है। केंद्र सरकार को तत्काल पेट्रोल-डीजल के दाम और रसोई गैस दरें कम करनी चाहिए। यह मांग करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान अध्यक्ष संतोष पटेल ने कोमाखान स्थित पेट्रोल पंप पर सभी वरिष्ट कांग्रेसजन के साथ प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।
केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सन्तोष पटेल ने कहा कि बढ़ते मंहगाई में। "भाजपा सरकार रसोई गैस रुलाती हैं बच्चों को भूखा सुलाती हैं" और यह भी बताया की देश में पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ रही है।जिससे आम जनता और मध्यम वर्ग परिवारों को बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कृषि के दीन भी आ गए है ऐसे में पेट्रोल और डिजल की कीमत में वृध्दी होने से किसानों को अपने खेतों में डिजल से ट्रेक्टर रोटावेटर आदि उपकरण संचालित करने में अतिरिक्त भार का सामना करना पड़ रहा है।हाल ही में सरकार ने रसोई गैस के दाम भी बढ़ा दिए हैं इससे आम आदमी और मध्यम वर्ग के परिवारों के रसोई का बजट पूरा बिगड़ गया है। ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पटेल ने बताया की केंद्र में बैठी मोदी सरकार के द्वारा पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी किया जा रहा है।
खाने का तेल भी आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल डीजल के दामो में वृद्धि में सभी प्रकार के खाद्य सामग्री पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। इस कोरोना महामारी में केंद्र की भाजपा सरकार कुनीति के चलते गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार को महंगाई की मार झेलना पड़ रहा है।इस पर ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पटेल ने कड़े शब्दों में भाजपा के केंद्र सरकार की रीति नीति का विरोध किया है और आगे कहा किजब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब तो वही भाजपा के नेता रोड़ में किस प्रकार उग्र आंदोलन करते नजर आते थे उन्हें याद करना चाहिए। किस प्रकार से गरीब जनता को महंगाई पर झूठा वादा किया याद करना चाहिए आज वही बढ़ती महंगाई पर जनता को किस प्रकार से बयान बाजी कर रहे हैं। ये जनता ने देख लिया है।आगे ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्यों में भारी कमी के बावजूद डीजल और पेट्रोल की कीमतों में आग लगी हुई है ।
जिसके कारण चौतरफा मॅहगाई बढ़ रही है,चाहे खेती हो,आवागमन के साधन हो,माल भाड़ा हो,यात्रा भाड़ा हो सब की कीमतें दोगुनी हो चुकी है और खाने पीने की वस्तुऐं तेल,आलू,प्याज,सरसों तेल,दाल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो गयी है । रसोई गैस के दाम यूपीए के समय के 450 से बढ़ कर 1000 रुपये तक पहुंच गया था । भाजपा राज में जब जब चुनाव आते है सिर्फ तब तब पेट्रोल डीजल के मूल्य कम होते है और चुनाव जाते ही कई गुना बढ़ जाते है । एक समय इनके केंद्रीय नेता बिना मॅहगाई बढ़े भी सड़कों में सायकल चलाकर विरोध प्रदर्शन करते थे आज वो सारे भाजपाई नेता अपने ऐसी कमरों में छुप कर तमाशा देख रहे है ब्लॉक अध्यक्ष सन्तोष पटेल ने आगे कहा कि देश चलाने में मोदी सरकार पूर्णतः विफल है और उन्हें इसकी नैतिक जवाब दारी लेते हुए स्तीफा दे देना चाहिए । क्यों कि केंद्र की इस सरकार को आम जन से कोई सरोकार नही है इन्हें सिर्फ अडानी अम्बानी की तिजोरी भरने की चिंता है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखन द्वारा धरना प्रदर्शन में कोमाखन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पटेल, प्रदीप यादव,तूफान दीवान, ओंकार ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी युवा अध्यक्ष प्रत्युष बाबा राहुल श्रीवास, जैन,गोलू जैन,हरिशंकर यादव,भूपेंद्र देवांगन, विकास यादव,अगनु निषाद,गुलजार खान, शशांक श्रीवास्तव, समीर खान राहुल पटेल, राजेश सोनी नरेंद्र जैन,
सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसी बढ़ते पेट्रोल और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।