बागबाहरा : बीमा के संबंध में झूठी वाहवाही लेने का प्रयास ना ... - CG Sandesh

बागबाहरा : बीमा के संबंध में झूठी वाहवाही लेने का प्रयास ना करें - ब्लॉक अध्यक्ष गण

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण अध्यक्ष रवि निषाद शहर अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर कोमाखान अध्यक्ष संतोष पटेल पिथोरा अध्यक्ष कारण दीवान ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भूपेश सरकार हर वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है किसानों के हित में रक्षा के लिए प्रमुखता से प्रयास कर रही है किसानों को फसल बीमा की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त हो रहा है सरकार द्वारा दिलाया जा रहा है इसके साथ क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव जी एवं कांग्रेस संगठन के लोग किसान हित में प्रयासरत हैं पिछले 15 वर्षों से भाजपा के शासन में बीमा कंपनी ने किसानों के साथ ठगी किया है जब से माननीय भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री और माननीय श्री रविन्द्र चौबे ने कृषिमंत्री का शपथ लिया है

प्रदेश के सभी किसानों को पूर्व में भी और वर्तमान में भी फसल बीमा का लाभ मिल रहा है कोई भी बीमा कंपनी किसानों के साथ ठग नही कर सकता प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे सजग और जागरूक हैं बीमा कंपनी से किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए तत्पर हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के हर मुद्दों को तुरंत निदान हेतु गंभीर है बीमा राशि दिलाने के मुद्दे को लेकर हाल में कांग्रेस से निष्कासित व्यक्ति द्वारा अखबार बाजी कर झूठी वाहवाही लेने का प्रयास किया जा रहा है लोगों को दिग्भ्रमित कर बीमा राशि दिलाने का बात कर बैठक बुलाना शुरू किए हैं पार्टी से निष्कासित व्यक्ति के बैठक व कार्यक्रमों में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण शरीक होंगे तो उनके विरुद्ध अनुशासनहीनता मानकर त्वरित कार्यवाही की जावेगी


अन्य सम्बंधित खबरें