बागबाहरा : पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में हाथों से खींची गई कार।
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती हुई कीमत को लेकर आज बागबाहरा शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के द्वारा कार को हाँथों से खींच कर विरोध प्रदर्शन किया गया।बता दे बागबाहरा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि निषाद के नेतृत्व में आज केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।बागबाहरा में आयोजित इस एक दिवसीय विरोध व धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जनों के द्वारा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करते हुए कार को हाथों से खींचा गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप सेपिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटीशहर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ग्रामीण रवि निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सेतराम बघेल , पार्षद डेमन ठाकुर, आशाराम बांधे रामकुमार ठाकुर। एल्डरमैन नवनीत सलूजा, देवेश साहू, सिकंदर ठाकुर, युवा एल्डरमैन राहुल सलूजा, वरिष्ठ कांग्रेसी गणेश शर्मा, बड़ा खान, पंकज हरपाल, राकेश शर्मा, रूपेश गोयल, राजेश सोनी, ओम प्रकाश साहू, देवनाथ साहू, भक्त राम मांझी, गिरीश पटेल, फूल सिंह ध्रुव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शहर नवीन यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण ओम प्रकाश साहू , जिला कार्यकारणी सदस्य नितिन बैनर्जी,मोहित पांडे ,चंद्रहास चंद्राकर , बंशी चंद्राकर , जिला महासचिव लखन बघेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर, दिनेश मोहंगरे के साथ-साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।