बागबाहरा : शहादत दिवस पर स्वर्गीय पंडित विद्याचरण शुक्ल को श्रद्धा सुमन अर्पित
झीरम घाटी हमले में शहीद हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय पंडित विद्याचरण शुक्ल को सादर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए उनकी पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन विधायक कार्यालय बागबाहरा में किया गया । श्रद्धांजलि सभा का यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में श्री यादव तथा खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस जनों के द्वारा झीरम घाटी हमले मेंहुए स्वर्गीय पंडित विद्याचरण शुक्ल को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटीशहर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ग्रामीण रवि निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सेतराम बघेल , पार्षद डेमन ठाकुर, आशाराम बांधे रामकुमार ठाकुर। एल्डरमैन नवनीत सलूजा, देवेश साहू, सिकंदर ठाकुर, युवा एल्डरमैन राहुल सलूजा, वरिष्ठ कांग्रेसी गणेश शर्मा, बड़ा खान, पंकज हरपाल, राकेश शर्मा, राजेश सोनी, ओम प्रकाश साहू, देवनाथ साहू, भक्त राम मांझी, गिरीश पटेल, फूल सिंह ध्रुव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शहर नवीन यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण ओम प्रकाश साहू , जिला कार्यकारणी सदस्य नितिन बैनर्जी,मोहित पांडे ,चंद्रहास चंद्राकर , बंशी चंद्राकर , जिला महासचिव लखन बघेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर, दिनेश मोहंगरे के साथ-साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।