जशपुर : वन विभाग की बड़ी कार्यवाही..साल के पेड़ों से कटाई कर प... - CG Sandesh

जशपुर : वन विभाग की बड़ी कार्यवाही..साल के पेड़ों से कटाई कर पटरा और चौखट किया गया था तैयार..मदरसे स्कूल में हो रहा था अवैध कारोबार

जशपुर जिले के सन्ना वन परिक्षेत्र के अंतर्गत सन्ना नगर से बड़ी खबर आ रही है।आपको बता दें कि सन्ना मदरसा प्राथमिक शाला भवन स्कूल से आज शाम भारी मात्रा में इमारती चिरान लकड़ी वन विभाग सन्ना के द्वारा दबिश दे कर जप्त किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार आपको बता दें कि मदरसा प्राथमिक शाला भवन में काफी दिनों से ऐसे ही अवैध तरीके से कार्य किया जा रहा था। जिसकी सूचना पर सन्ना वन विभाग के द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है।

वहीं मदरसे स्कूल के अंदर कारपेंटर मिस्त्री लगा कर भारी मात्रा में लकड़ियों को सहेज कर लागातार तस्करी का कारोबार जारी था।वहीं वन अमला अब तक आरोपी का नाम बताने से बचते देखा जा रहा है।परन्तु बता दें कि जिस मदरसा स्कूल में यह कारोबार चल रहा था उसका प्रबंधक कांग्रेस सरकार में काफी ऊंची पहुंच वाला बताया जा रहा है।वहीं अब देखना यह होगा कि ऐसे अवैधानिक कारोबार को सरकार के नुमाइंदों के द्वारा कहाँ तक बढ़ावा दिया जाता है या फिर आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही होती है? आपको यह भी बता दें कि जहां वन मित्रों और समाज सेवकों के द्वारा वन विभाग से मिल कर लागातार वनों को बचाने खून पसीना एक किया जा रहा है वहीं स्कूल जैसे विद्या के मंदिर में इस प्रकार का वन को नष्ट कर अवैधानिक तरीके से कारोबार करना कहाँ तक सही है।


अन्य सम्बंधित खबरें