पिथौरा : कांग्रेस सरकार के ढाई साल की विफलता गांव-गांव बताने जायेगी भाजपा
भाजपा अब प्रदेश में भूपेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर उसकी विफलता को लेकर शक्ति केंद्र के गांव-गांव तक जन-जन तक लोगो को बताएगी. जिसके लिए भाजपा मंडल पिथौरा की बैठक शुक्रवार को स्थनीय टॉउन हाल में रखी गई थी.
बैठक की शुरुवात सर्वप्रथम मंडल के सह प्रभारी ललिता अग्रवाल, मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रीत राम सूर्ये, मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल, मंडल महामंत्री आशीष शर्मा, अशोक चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन कोसरिया, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुवात की.
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल की सह प्रभारी ललिता अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भुपेश सरकार की विफलता के ढाई वर्ष पूर्ण हो रहे है. इस अवसर पर हम सब भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता को शक्तिकेंद्र के हर गाव में हर मतदान केंद्रों में पहुँचकर भुपेश सरकार की विफलता घोषणा पत्र में किए गए वादों से मुकर जाना, सहित प्रदेश में आए दिन हो रहे लुट, डकैती, बलात्कार, क़ानून व्यवस्था इन सब विषयों को आम जन तक पहचाने का निर्णय पार्टी द्वारा लिया गया है.
बैठक प्रस्तावना मंडल महामंत्री आशीष शर्मा ने रखी, बैठक का संचालन भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलुजा एवं आभार प्रदर्शन अनुसूचित जाति मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष प्रियरंजन कोशरिया ने किया.
इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर शक्तिकेंद्रो में प्रभारी भी नियुक्त किए गए जो इस प्रकार है.
सरकंडा शक्ति केंद्र प्रभारी शंकर अग्रवाल, आशीष शर्मा, स्वप्निल तिवारी, छिबर्रा शक्तिकेंद्र, प्रभारी प्रीतराम सूर्य, विक्की सलुजा, अजय खरे लाखागढ़ शक्तिकेंद्र प्रभारी विरेंद्र तिवारी, हरज़िंदर सिंह, मन्नु लाल ठाकुर, लहरौद शक्तिकेंद्र प्रभारी शशि कुमार डडसेना, प्रियरंजन कोशरिया, रैदास गोयल, गोपालपुर शक्तिकेंद्र प्रभारी नरेश सिंघल, दुलिकेशन साहू, अशोक चौधरी बनाए गए है.
बैठक में प्रमुख रूप से एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशि कुमार डडसेना, रैदास गोयल, अंजलि पांडेय, क्षमा गोयल, पूर्व मंडल महामंत्री अजय खरे, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान, शिव पटेल, सांसद प्रतिनिधि स्वप्निल तिवारी, लालती डडसेना, ज़िला कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय राज पटेल, महेंद्र डडसेना, अजय डडसेना, पार्षद संतोष डडसेना, उप सरपंच पुरशोत्तम साहू, पंच राम मटियरा, दुर्गेश सिन्हा, जीवन डडसेना, प्रतीक बोस, सौरभ अग्रवाल, हेमंत जाधव, योगेश यादव, पवन अग्रवाल, तिलक यादव, देव पटेल, सकांत सोनी, योगेन्द्र दीवान, रामप्रशाद साहू, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।