सरायपाली : कांग्रेस की विफलता जनता के समक्ष रखने भाजपा मंडल ... - CG Sandesh

सरायपाली : कांग्रेस की विफलता जनता के समक्ष रखने भाजपा मंडल बलौदा ने रखी बैठक

भाजपा मंडल बलौदा की आवश्यक बैठक भारतीय जनता पार्टी के विकास मुलक चर्चा के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया. कार्यक्रम के संचालक चंद्रहास पंडा महामंत्री रहे.

उक्त कार्यक्रम में प्रदीप साहू अध्यक्ष, चंद्रहास पंडा महामंत्री,  नरेश तिवारी जिला कार्यसमिति सदस्य, सरोज सेठ उपाध्यक्ष, प्रमोद भोई अध्यक्ष किसान मोर्चा, प्रभास मिश्रा अध्यक्ष युवा मोर्चा,  सत्यप्रकाश साहू मीडिया प्रभारी भाजपा मंडल बलौदा, सोशल मीडिया वालेंटियर संपर्क प्रभारी भाजपा जिला महासमुंद, उपेंद्र साहू मंडल मंत्री,  सुरेश नाग, ललित मटारी(जीतू),  अजय नंद सोशल मीडिया मंडल संयोजक, किरण साहु, चन्द्रमणी मेहेर, सुनील साहु, प्रताप साहु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कार्यक्रम में प्रदीप साहू (मण्डल अध्यक्ष) भारतीय जनता पार्टी ने विकास मुलक,  अच्छे कार्यों को कार्यकर्ता एकजुट होकर साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार करने हेतु आग्रह किया तथा कांग्रेस की विफलता, गलत नीति, कुरीति, भ्रष्टाचार को जनता के समक्ष किस तरह से पहुंचाया जाए उक्त संबंध में सभा को संबोधित किया.


अन्य सम्बंधित खबरें