जशपुरनगर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 5 मामलों में प्रभावि... - CG Sandesh

जशपुरनगर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 5 मामलों में प्रभावित परिजनों हेतु 20 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

कलेक्टर महादेव कावरे ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 5 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राषि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से जषपुर तहसील के ग्राम सालेकेरा निवासी हीरालाल राम की मृत्यु 21 अक्टूबर 2017 को जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी बसन्ती बाई के लिए 4 लाख, जषपुर तहसील के ग्राम बड़ाबनई निवासी रनबीर राम की मृत्यु 12 सितम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी कर्मावती बाई हेतु 4 लाख, जषपुर तहसील के ग्राम हर्राडीपा निवासी सुजीत राम की सेप्टिक टैंक में डुबने से मृत्यु 25 सितम्बर 2017 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता रंजन राम हेतु 4 लाख तथा दुलदुला तहसील के ग्राम आसनबहार निवासी बेंजामिन खलखो की मृत्यु 05 अक्टूबर 2019 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी तेरेसा हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राषि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार आकाषीय बिजली से मनोरा तहसील के ग्राम डुमरटोली निवासी मनबती टोप्पो की मृत्यु 18 फरवरी 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति प्रदीप टोप्पो को 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राषि स्वीकृत की गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें