जशपुरनगर : कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए निर्धारित की गई अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी
मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के द्वारा 14 जून 2021 को जषपुर जिले में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण एंव षिलान्यास वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से किया जाएगा। कलेक्टर महादेव कावरे ने उक्त कार्यक्रम का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन हेतु कर्त्तव्य निर्वहन के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
जिसके अंतर्गत सभी विभागों से विकास कार्याें की सूची लेकर एकजाईकरण, प्रेजेंटेषन, स्व.सहायता समूह से वार्तालाप के लिए सीइओ जिला पंचायत के.एस.मण्डावी, एसडीएम बगीचा आकंाक्षा त्रिपाठी एवं एनआरएलएम के डी.एमएम श्री विजय शरण प्रसाद की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार वीडियो, कैमरा एलईडी की व्यवस्था के लिए वनमण्डलाधिकारी श्री कृष्ण कुमार जाधव, एसडीएम ज्योति बबली बैरागी व ई-जिला प्रबंधक श्री नीलांकर बासु, आमंत्रण, मंच एवं स्वागत द्वार की साज-सज्जा, राज्य से लिंक प्राप्त कर शेयर करना, मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम तैयार करने के लिए अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, एसडीएम पत्थलगांव श्री योगेन्द्र श्रीवास, सहायक सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री अजित कुमार, ई-जिला प्रबंधक श्री नीलांकर बासु, स्वल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था के लिए डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी खाद्य अधिकारी श्री आर.एन.पाण्डेय, एसडीएम फरसाबहार श्री चेतन साहू, तहसीलदार जषपुर श्री विकास जिंदल, षिलान्यास, लोकार्पण पत्थर बनवाकर व्यवस्थित ढंग से कार्यक्रम स्थल में सजाना, रिमोर्ट के माध्यम से परदा हटाने के लिए एसडीएम कुनकुरी श्री रवि राही, कार्यपालन अभियंता लोकनिर्माण विभाग जषपुर प्रमोद कुमार गुप्ता, फूलमाला एवं गमलों की व्यवस्था के लिए उपसंचालक उद्यानिकी जशपुर एस.के. पैंकरा तथा कार्यक्रम संचालन के लिए विकासखंड षिक्षा अधिकारी जषपुर एम.जेड.यू सिद्दीकी की ड्यूटी निर्धारित की गई है।