कोमाखान : पुरानी बातों को लेकर गाली गलोच कर पत्थर से हमला, मामला दर्ज.
थाना कोमाखान अंतर्गत ग्राम ग्राम भिलाईदादर में पुरानी बातों को लेकर गाली गलोच कर पत्थर से हमला जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
धनेश्वर चक्रधारी ने पुलिस को बताया कि वह वह ग्राम भिलाईदादर में रहता है । 10 जून 2021 के रात्रि करीब 08:30 बजे वह गोंड़ापारा में भजन गोंड़ के घर गया था । वापस करीब 09:00 बजे अपने घर वापस आ रहा था कि वही पवन गोंड़, भजन गोंड के घर के कुछ दूर हरि सिंग के घर के बाड़ी के पास मिला जो उसे देखकर पुरानी बातों को लेकर उससे वाद विवाद कर मां बहन की बुरी बुरी गालियां देने लगा तब वह पवन गोंड़ को गालियां देने से मना किया तब पवन गोंड़ उससे बोला कि तू मना करने वाला मुझे कौन होता है कहकर गालियां देते हुये वहां पड़े पत्थर से उसके सिर में मारा जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा तब वह बचाओ-बचाओ चिल्लाया तब वहां खड़े भेखराम चक्रधारी और गांव के बहुत से लोग आकर छुड़वायें हैं । पवन गोंड़ जाते-जाते बोला कि आज तू बच गया नही तो जान से खत्म कर देता ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध घटित करना पाऐ जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.