कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...पोस्टमार्टम रिपोर्ट क... - CG Sandesh

कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घरघोड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक 27 वर्षीय युवक को अवैध शराब के प्रकरण में 8 जून को जिला जेल में बन्द किया गया था। जिसका तबीयत खराब होने पर 10 जून को सुबह 10 बजे kgh अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने शाम के वक्त दम तोड़ दिया।मिली जानकारी अनुसार मृतक नीलमणि यादव पिता सोहन लाल यादव उम्र 27 वर्ष निवासी भालूमार को पेट दर्द की शिकायत थी। पुलिस ने बताया कि मृतक शराब का आदी था जो जेल आने से पहले शराब का अधिक सेवन किया करता था।

फिलहाल जूटमिल पुलिस मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल वजह का पता चल पाएगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें