पिथौरा: कोडापारा से 32 लीटर महुआ और अंग्रेजी शराब जप्त, आरोप... - CG Sandesh

पिथौरा: कोडापारा से 32 लीटर महुआ और अंग्रेजी शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस ने 12 जून 2021 को मुखबीर सूचना पर शराब रेड कार्यवाही करते हुए ग्राम कोडापारा से 32 लीटर महुआ और अंग्रेजी शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, कार्यवाही दौरान शराब खरीदी करने वाले पुलिस को देखकर भाग गये तथा मौके पर आरोपी मनसाय यादव पिता रतिराम यादव उम्र 51 वर्ष कोडापारा गिरना का एक सफेद रंग के 15 लीटर वाली जरीकेन में भरा 15 लीटर एवं 05-05 लीटर वाले तीन जरकीन जिसमें सभी जरीकेन में 05-05 लीटर कच्ची हाथ भट्ठी महुआ शराब व मौके पर ही 10 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 एमएल शराब भरा हुआ कुल शराब 31 लीटर 800 एमएल कुल कीमती 7200 रूपये को जप्त कर धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया.

झोला टांग कर 18 पौवा अवैध शराब ले जाने वाले को पुलिस ने पकड़ा

इसी तरह पुलिस ने रानीसागर पारा पिथौरा की ओर एक व्यक्ति को पैदल झोला टांग कर उसमे अवैध शराब ले जाते पकड़ा. पुलिस ने बताया कि आरोपी अनिल यादव पिता लखनू यादव उम्र 34 वर्ष वार्ड कमांक 12 रानीसागर पिथौरा के कब्जे से एक नीला रंग के कपडे के झोला में 18 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की 3 लीटर 240 एमएल कीमती 2160 रूपये को बरामद किया गया, तथा आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें