पिथौरा : शराब पीकर पत्नि से वाद विवाद कर मायके पहुँचाने के लिए लेने गया था चार पहिया वाहन, खड़ी कंटेनर से टकराकर हुई मौत.
पिथौरा थाना अंतर्गत लक्ष्मी राईस मिल के सामने एनएच 53 रोड में खड़ी कंटेनर वाहन से टकरा जाने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक शराब सेवन कर अपनी पत्नि से वाद विवाद कर उसे मायके पहुँचाने के लिए चार पहिया वाहन किराये में लेने मोटरसायकल से गया था. इसी दौरान उसके साथ यह हादसा हो गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जून 2021 के करीबन रात 8 बजे रात्रि में मृतक नंदकुमार साहू पिता स्व. रामजी साहू उम्र 24 वर्ष निवासी सिंघुपाली शराब सेवन कर अपनी पत्नि अंकिता साहू से वाद विवाद कर मायके ग्राम बिटांगीपाली पहुंचाने की बात गांव के जगतराम देवदास, दशरथ पटेल, रामरतन साहू, हरिहर यादव निवासी सिंघुपाली को बताया. और कहा कि मेरी पत्नि उनके मायके ग्राम बिटांगीपाली में पहुंचाना है एवं साथ में आप लोगो को जाना है कहकर अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GA 7906 को लेकर घर से निकलकर चार पहिया वाहन किराये में लेने के लिये पिथौरा जा रहा हूं कहकर निकल गया.
इसी दौरान नंदकुमार लक्ष्मी राईस मिल के सामने एनएच 53 रोड में बीच में खडी कंटेनर वाहन क्रमांक HR 55 AD 0131 के पीछे भाग में टकरा गया. जिससे नंदकुमार साहू का सिर, दाहिना हाथ, बांये पैर एवं चेहरा में गंभीर किस्म का चोट लगने से मौका स्थल में मौत हो गया. इसके बाद नंदकुमार को बीएसपीएल कपंनी के एम्बुलेंस में ले जाया गया.
प्यारेलाल ने बताया कि कंटेनर वाहन क्रमांक HR 55 AD 0131 के चालक द्वारा एनएच 53 में लापरवाहीपूर्वक गाडी खडी करने से नंदकुमार उसमे टकरा गया. जिससे उसकी मौत हो गई. बताया गया कि हेलफर साइड का टायर फट जाने से बिना संकेत चिन्ह के कंटेनर वाहन को खडी किया था.
मामले में पुलिस ने कंटेनर वाहन क्र. HR 55 AD 0131 के चालक के विरुद्ध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.