कोमाखान : आबकारी एक्ट के तहत दो व्यक्तियों पर कार्यवाही.
कोमाखान पुलिस ने 12 जून 2021 को मुखबीर की सूचना पर देशी शराब दुकान कोमाखान के सामने कुछ लोगों को अवैध रूप से शराब पीने एवं पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते हुए पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मौके पर एक व्यक्ति लोगों को अवैध रूप से शराब पीने एवं पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहन पटेल पिता जीतराम पटेल उम्र 26 साल वार्ड नंबर 05 बागबाहरा का निवासी होना बताया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से पेश करने पर खाली डिस्पोजल गिलास एवं खाली शीशी को जप्ती कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
डीही टेमरी घाट में आरोपी गिरवर टण्डन के कब्जे में रखे एक पीले सफेद रंग के कार्टन झोले जिसे सामने भाग पर प्रीत रेडीमेड लिखा वाले के अंदर 20 पाऊच जेब्रा छाप देशी महुआ शराब मिलने पर मौके पर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया.