पटेवा : 3 लीटर महुआ शराब व 18 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ दो... - CG Sandesh

पटेवा : 3 लीटर महुआ शराब व 18 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ दो गिरफ्तार

पटेवा पुलिस ने 12 जून 2021 को मुखबिर के सूचना पर घटना स्थल ग्राम ग्राम जोगीडीपा धान खरीदी केन्द्र के पास आरोपी सुरेश जांगडे पिता सहसराम जांगडे उम्र 33 वर्ष साकिन जोगीडीपा  के कब्जें से एक पीले रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में करीब 03 लीटर देशी हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जुमला 3000 ML कीमती 600 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट कायम किया.

इसी तरह पुलिस ने झलप सरेकेल मार्ग गोंगल तिराहा के पास आरोपी सुरीत यादव पिता स्व0 हिरउ यादव उम्र 50 साल साकिन पटेवा के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर कुल 18 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180-180 एमएल जुमला 3240 एमएल कीमती 1440 रू0 का रखे मिलने पर उक्त शराब को जप्त कर सीलबंद किया. तथा आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें