भूपेश बघेल आज करेंगे जशपुर के लिए 283.70 करोड़ की विभिन्न विक... - CG Sandesh

भूपेश बघेल आज करेंगे जशपुर के लिए 283.70 करोड़ की विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जशपुर के लिए 283.70 करोड़ की विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे साथ ही जशपुर में बने हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम की भी लोकार्पण करेंगे इसी बीच भाजपा सांसद गोमती साय इसे केंद्रीय मंत्री का योगदान बता रहे हैं वहीं कांग्रेस आईटी सेल भी इसका मुंहतोड़ जवाब देने लगा सोशल मीडिया में कांग्रेसियों ने कहा पूरा जशपुर जानता है कि जशपुर का ऐतिहासिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान जशपुर विधायक विनय भगत की अथक प्रयास से खेल मंत्री उमेश पटेल प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आशीर्वाद से जशपुर को ये बड़ी और ऐतिहासिक सौगात मिली है

कांग्रेसियों ने प्रदेश के 15 साल भाजपा सरकार और जशपुर में 35 साल को भाजपा का विफलता बताया। वहीं आज सुबह सुबह जशपुर के युवा विधायक विनय भगत ने ट्वीट कर भाजपा को इशारे ही इशारे में करारा जवाब दे दिया है उन्होंने गोमती साय के द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे पत्र का जवाब देते हुए लिखा –
हमें वाहवाही लूटने की जरूरत नही मेरी प्यारी जनता साक्षी बनते जा रही है और हम उनके सहयोग से जशपुर की विकास को आगे बढ़ाते जा रहे हैं हमें फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कहता है हम काम करना पसंद करते हैं|पूरा जशपुर जानता है 15 साल में क्या हुवा और अब क्या हो रहा है|


अन्य सम्बंधित खबरें