सांकरा : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
सांकरा पुलिस को 13 जून 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भोकलूडीह रास्ता बांस पेंड के पास एक आदमी शराब पीने वालों को महुआ शराब पीने पीलाने के लिए पानी, डिस्पोजल गिलास सुविधा उपल्बध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबिर के सूचना पर घेराबंदी कर गवाहों के समक्ष रेड किया जो पुलिस को देखकर पीने वाले भाग गये पीलाने वाला पकडाया जिसका नाम पूछने पर अपना नाम मनोज ठाकुर पिता बोधमंशा ठाकुर उम्र 40 साल ग्राम भोकलूडीह थाना सांकरा का रहने वाला बताया उसके कब्जे से 06 नग डिस्पोजल गिलास, 05 नग पानी पाऊच, 04 नग झिल्ली का पैकेट जिसमें शराब की गंध आ रही थी गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 36 (C) आब. एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें