कोमाखान : 105 पाऊच उड़ीसा राज्य निर्मित देशी शराब व लोगों को शराब पीने एवं पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
कोमाखान पुलिस को 13 जून 2021 को मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम भिलाईदादर नरेश मलहोत्रा का मकान में रेड़ कार्यवाही कर आरोपी सुशील निराला पिता चैतूराम निराला उम्र 26 वर्ष साकिन बांसकांटा के कब्जे से उड़ीसा राज्य निर्मित देशी महुआ शराब 105 पाऊच जेब्रा छाप जुमला शराब 21000 एम.एल. कीमती 5250 रूपये अवैध बिक्री करने हेतु रखे मिला । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर कार्यवाही किया गया ।
इसी तरह मुखबीर से सूचना मिला कि कोमाखान शराब भट्ठी के पास एक ब्यक्ति झोपड़ी नुमा दुकान लगाकर लोगों को शराब पीने एवं पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा हैं पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंच कर रेड़ कार्यवाही किया गया, पीने वाले मौके से भाग गये । सुविधा उपलब्ध कराने वाले ब्यक्ति को पकडा गया । जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम भोला गुप्ता पिता शंभू प्रसाद गुप्ता उम्र 35 वर्ष साकिन कोमाखान थाना कोमाखान का रहने वाला बताया जिसके झोपड़ी नुमा दुकान से 04 नग खाली डिस्पोजल, 03 नग देशी प्लेन शराब का पौवा खाली शीशी रखा मिला.
इसी तरह मुखबीर से सूचना मिला कि कोमाखान शराब भट्ठी के पास एक ब्यक्ति अवैध रूप से ठेला लगाकर लोगों को शराब पीने एवं पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा हैं मुखबीर के बताये स्थान पर मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंच कर रेड़ कार्यवाही किया गया, पीने वाले मौके से भाग गये । सुविधा उपलब्ध कराने वाले ब्यक्ति को पकडा गया । जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम कुमार ताण्डी पिता गौतम ताण्डी उम्र 39 वर्ष साकिन लुकुपाली थाना कोमाखान का रहने वाला बताया जिसके ठेला से 03 नग खाली डिस्पोजल, 02 नग गोवा स्पेशल का खाली शीशी रखा मिला.
आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।