तेन्दुकोना : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
तेन्दुकोना पुलिस को 13 जून 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम मोहंदा में जमुना बाई कोडा द्वारा लोगों को अपने घर आंगन में बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रही थी पुलिस की टीम मुखबिर के सुचना पर जमुना बाई कोडा के घर पहुंचा जिससे शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये आरोपिया जमुना बाई कोडा पति गौरव कोडा उम्र 53 वर्ष साकिन मोहंदा थाना तेन्दुकोना जिला महासमुंद के द्वारा लोगों को शराब पीने की सुविधा मुहैया कराते हुये मिला। मौके पर एक देशी प्लेन मदिरा शराब 180ML वाली शीशी जिसमें शराब के कुछ अंश है तथा 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब का गंध आ रहा है रखा मिला ।
आरोपिया का कृत्य 36(C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें