तुमगाव : दो पत्नी का विवाद थाने में, दूसरी पत्नी को देखकर हं... - CG Sandesh

तुमगाव : दो पत्नी का विवाद थाने में, दूसरी पत्नी को देखकर हंस रहा था पति तो पहली ने कर दी पिटाई.

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम भोरिंग में एक व्यक्ति की दो पत्नियों के बीच का विवाद पुलिस थाने पहुँच गया. अगनूराम साहू की दूसरी पत्नी ने उसकी पहली पत्नी पर गाली गलौच और मारपीट का आरोप लगाया है.

अगनूराम साहू की दूसरी पत्नी उत्तरा बाई साहू ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि वह पत्थर खदान अछोली में मजदूरी का काम करती है. और 13 जून 2021 के शाम करीबन 04.00 बजे काम से अपने घर आई, जहाँ उसका पति अगनूराम साहू उसे देखकर हंस रहा था. तब उत्तरा बोली कि तुम मुझे हमेशा लावारिस बोलते हो मुझे देखकर मत हंसा करो.

इतने में अगनूराम साहू की पहली पत्नि नर्मदा साहू, उत्तरा बाई को आकर बोली कि तु लावारिस है फोकट का खाती है और आवेश में आकर उसे मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली देते हुए अपने लडकों रीतेश साहू, ओमप्रकाश साहू के साथ एक राय होकर उत्तरा बाई के बाल को पकडकर हाथ मुक्का से मारपीट किये.

ओमप्रकाश साहू अपने हाथ में रखे डण्डा से मारपीट किया घटना को उसके पति अगनूराम साहू, टीकेलाल साहू देखे सुने व बीच बचाव किये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें