मुख्यमंत्री आज करेंगे दो जिलों में 324.42 करोड़ रुपए के विकास... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री आज करेंगे दो जिलों में 324.42 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 जून मंगलवार को दोपहर 12 बजे अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम से दो जिलों को सौगात देंगे। सरगुजा और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 324 करोड़ 42 लाख 88 हजार रुपए की लागत के 302 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें 107 करोड़ 56 लाख 77 हजार रुपए की लागत के 122 कार्यों का लोकार्पण और 216 करोड़ 86 लाख 12 हजार रुपए की लागत के 180 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल सरगुजा जिले में 247 करोड़ 91 लाख रुपए के 107 विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 165 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत के 82 कार्यों का भूमिपूजन और 82 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत के 25 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसी तरह मुख्यमंत्री बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 76 करोड़ 51 लाख 88 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें 24 करोड़ 98 लाख 76 हजार रुपए के 97 कार्यों का लोकार्पण और 51 करोड़ 53 लाख 12 हजार रुपए के 98 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें