खल्लारी : पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगो ने मिलकर कर दी पिटाई... - CG Sandesh

खल्लारी : पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगो ने मिलकर कर दी पिटाई, मामला दर्ज.

थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम कोमा में पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगो ने मिलकर पिटाई करने पर मामला दर्ज किया गया है.

नंदेश्वर सोनी ने पुलिस को बताया कि 13 जून 2021 के रात्रि करीबन 10.00 बजे डिगेश दीवान के घर रामायण सुनने गया था तभी उसके पापा मुंशी लाल बुलाने आया तब वह, डिगेश दीवान घर से बाहर निकलकर अपने घर तरफ जा रहा था तभी करीब 11.00 बजे वह अपने घर के सामने पहुंचा था उसी समय गांव के इंद्रजीत दीवान, प्रेम सागर दीवान, बिष्णु दीवान तीनो उसके पीछे-पीछे आये और उसे बोलने लगे कि पूर्व में उन लोगो को चोरी के मामले में बदनाम किये हो कहकर पुरानी रंजिश को लेकर तीनो मिलकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी दिये है तथा इंद्रजीत दीवान द्वारा डंडा और किसी धारदार वस्तु से उसके सिर एवं आंख के पास मारपीट किया है जिससे उसके दाहिने आंख के ऊपर, बांये मस्तक में चोट आया है उसी समय उसके पिता जी मुंशी लाल सोनी, पडोसी युवराज दीवान बीच बचाव किये है। मां बहन की गंदी-गंदी गालियां सुनने में उसे बहुत बुरा लगा है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें