पिथौरा : शक्तिकेन्द्र के गाँव-गाँव मे जाकर प्रदेश सरकार की व... - CG Sandesh

पिथौरा : शक्तिकेन्द्र के गाँव-गाँव मे जाकर प्रदेश सरकार की विफलता बता रही भाजपा.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर छत्तीसगढ़ सरकार की ढाई वर्ष पूर्ण होने पर  सरकार की   विफलता को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता शक्तिकेन्द्र के गाँव-गाँव मे जाकर कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी जनता को बता रहे हैं.

इसी तारतम्य में आज समीपस्थ ग्राम छिबर्रा में शक्तिकेन्द्र प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीतराम सूर्ये, शक्तिकेन्द्र के सह प्रभारी एव भाजयूमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलुजा, पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री अजय खरे, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय सिंह, भाजयुमो मंडल मंत्री प्रतीक बोस ने पहुचकर बड़ी संख्या में एकत्रित ग्रामीणों पुरुषों एव महिलाओं को छत्तीसगढ़ की सरकार की विफलता को बताया एवं ग्रामीणों से बातचीत की।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रीतराम सूर्ये ने एक एक ग्रामीण से चर्चा की शुरुवात की सरकार की योजनाओ के बारे में सबसे बात चीत की लेकिन सभी ने एक स्वर में कहा की सरकार अपने वादों से मुकर गयी जितने भी वादे कांग्रेस के नेताओ ने चुनाव से पहले किये थे सभी वादे झूठे साबित हो रहे है छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी, युवाओ को बेरोजगारी भत्ता, निराश्रितों को पेंसन, बिजली बिल हाफ, किसान का कर्जा माफ जैसे 32 झूठे लोकलुभावन वादे करके चुनाव जीतने वाली कॉंग्रेस सत्ता में आते ही सब भूल गयी।

सूर्ये ने आगे कहा कि अभी तो ढाई साल हुए है ढाई साल बाकी है जनता इस ढाई सालों में इतनी त्रस्त हो चुकी है कि अगर आज चुनाव हो जाये तो छत्तीसगढ़ में पुनः भाजपा की सरकार बन जायेगी।

कार्यक्रम को भाजयुमो प्रदेस कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलुजा एव पूर्व महामंत्री अजय खरे ने भी संबोधित किया।

ग्राम पंचायत छिबर्रा सरपंच नारायण पटेल,गयाराम धीवर, अक्ती राम साहू,नागेंद्र तिवारी, काशीराम धीवर, संतराम सिन्हा, लोकनाथ सिन्हा,उप सरपंच पुरुषोत्तम साहू , दुर्गेश यादव गोविंद सोनी , मोहन बरिहा , मनोज बरिहा , गौतम बरिहा , महेश बरिहा केशव पटेल महिला मोर्चा की बहने गायत्री यादव, रेखा साहू,चैतीबाई धीवर, नंदिनी साहू,लता देवी अग्रवाल, मीना सिन्हा, संतोषी सिन्हा, पार्वती धीवर, राधा बाई ठाकुर, सत बाई यादव,अमिता दीवान,जमुना दिवान ,देवकी दीवान, हीरा बाई पटेल,तेज बाई सिन्हा,मीना कोकोभठ, प्रमिला ध्रुव,जगती बाई साहू सहित ग्रामीण जन उपस्थित हुए।


अन्य सम्बंधित खबरें