वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की त्रुटियों में कर‌‌ सकते हैं सुधार..... - CG Sandesh

वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की त्रुटियों में कर‌‌ सकते हैं सुधार...देखें प्रक्रिया...

राज्य में 18 वर्ष से 44 आयु वर्ग के लोगों का वर्तमान में सीजी टीका पोर्टल के माध्यम से कोविड 19 वैक्सीन के लिए पंजीयन हो रहा है और सर्टिफिकेट भी दिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहली डोज लगाने के बाद मिलने वाले सर्टिफिकेट में यदि किसी भी प्रकार की गलती है तो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जाकर इसे सुधरवाया जा सकता है।CGTeeKa में 18 से 44 वर्ष के कोरोना टीकाकरण कराने वाले ऐसे व्यक्ति जिनके सर्टिफिकेट में त्रुटियां आ रही हैं वे वैक्सीनेटर के माध्यम से वैक्सीनेशन सेंटर जहां वे अपना कोरोना वैक्सीन लगवाए थे या जिला स्तर पर हेल्प डेस्क या डिस्ट्रिक्ट इम्यूनाइजेशन ऑफिसर ( DIO) के माध्यम से टीकाकरण के दौरान दी गई पंजीयन पर्ची दिखाकर या अपना नाम,मोबाइल नंबर, तारीख़ व किस स्थान पर टीका लगवाया गया था, बताकर अपने सर्टिफिकेट में हुई त्रुटियों को सुधार करवा सकते हैं।

CoWIN  के‌ जरिए‌ टीकाकरण ‌कराने वाले एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कोरोना टीकाकरण कराने वाले ऐसे व्यक्ति जिनके सर्टिफिकेट में त्रुटियां आ रही हैं वे https://selfregistration.cowin.gov.in में अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर में OTP प्राप्त कर Raise an issue आप्शन का चयन कर सर्टिफिकेट में हुई त्रुटि जैसे नाम , मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, लिंग एवं फोटो आई डी में सुधार करवा सकते है


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें