बिजली विभाग की लापरवाही खुले सर्किट तार में करंट लगने से एक ... - CG Sandesh

बिजली विभाग की लापरवाही खुले सर्किट तार में करंट लगने से एक बैल की मौत

मैनपुर: तहसील मुख्यालय मैनपुर से महज 05 किलोमीटर दुर ग्राम पंचायत देहारगुडा माॅडल स्कूल के पास बिजली विभाग द्वारा बिजली का ट्रांसफार्मर लगाया गया है लेकिन ट्रांसफार्मर में सर्किट बाक्स को काफी नीचे लगा दिया गया है साथ ही सर्किट को खुला छोड दिया गया है, जंहा बिजली की हाई करंट खुले तारो में दौडती रहती है आज मंगलवार को एक बैल के इस खुले सर्किट बाॅक्स में चिपक जाने व कंरट लगने से मौत हो गई, ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में बिजली विभाग के स्थानीय अधिकारियाें को इस ट्रांसफार्मर के सर्किट में बाॅक्स लगाने की मांग किया गया था, क्योंकि यह माॅडल स्कूल के नजदीक है छोटे छोटे बच्चे इस स्कूल में पढाई करते है तथा ग्रामीणों का आना जाना इस मार्ग से होता है गांव के बच्चे भी आसपास खेलते रहते है लेकिन बिजली विभाग ने ग्रामीणों को मांगो को अनुसाना कर दिया, जिसका नतीजा आज एक बैल के करंट लगाने से मौत हो गई, ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मवेशी मालिक को मुआवजा देने की मांग की है, वही दुसरी ओर ज्ञात हो कि बिजली विभाग द्वारा तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर के भीतर पंजाब नेशनल बैंक के सामने, मैनपुर तालाब के किनारे, ठाकुरदेव पारा व क्षेत्र के कई स्थानों से जमीन से महज 03 या 04 फीट के उंचाई में खुले सर्किट बाॅक्स लगा दिया गया है जिससे हमेंशा दुर्घटना की अंदेशा बनी रहती है इस स्थानों पर हमेशा भींड लगी रहती है, क्षेत्र के लोगो ने खुले सर्किटो में बाॅक्स लगाने की मांग बिजली विभाग से किया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें