news-details

महंगाई के विरोध में कांग्रेस कल प्रदेशभर में करेगी चक्कांजाम

देश व प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है. जिसे लेकर  18 जून को पूरे छत्‍तीसगढ़ में 12 बजे पांच मिनट के लिए चक्‍काजाम किया जाएगा. इसके लिए कांग्रेस ने कांग्रेसजनों से आह्वान किया है कि विरोध-प्रदर्शन में बढ़चढ़कर शामिल हों। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों सहित खाद्य सामाग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में 18 जून को दोपहर 12 बजे पांच मिनट के लिये जहां है वहीं थम जाये तथा चक्काजाम कर मंहगाई का विरोध करें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेसजनों से भी आह्वान किया कि वे सब अपने क्षेत्रों में इस सांकेतिक चक्का जाम को सफल बनाने जुट जाये। मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्‍त हो गई है। महिलाओं के रसोई का बजट बिगड़ गया है। उन्‍होंने प्रदेश की जनता से आह्वान करते करते हुए कहा कि इस प्रदर्शन में सभी बढ़चढ़कर हिस्सा लें।




अन्य सम्बंधित खबरें