तेन्दुकोना : लोगों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध... - CG Sandesh

तेन्दुकोना : लोगों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.

तेन्दुकोना पुलिस को 17 जून 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि बस स्टेण्ड के आगे, बागबाहरा रोड, तेन्दुकोना में तेजराज सोनी द्वारा लोगों को अपने डेली नीड्स की दुकान में अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबिर के सूचना पर डेली नीड्स की दुकान पहुंचा, शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये तेजराज सोनी पिता स्व भुनेश्वर सोनी उम्र 27 साल साकिन तेन्दुकोना थाना तेन्दुकोना जिला महासमुंद के द्वारा लोगों को शराब पीने की सुविधा मुहैया कराते हुये मिला । मौके पर एक देशी प्लेन मदिरा शराब 180ML वाली शीशी में लगभग 90ml शराब भरी हुई कीमती 40 रूपये तथा 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब का गंध आ रहा था मिला.

आरोपी का कृत्य 36(C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से मौके अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें