खल्लारी : मंदिर दर्शन गये व्यक्ति का एक्टीवा वाहन चोरी, मामल... - CG Sandesh

खल्लारी : मंदिर दर्शन गये व्यक्ति का एक्टीवा वाहन चोरी, मामला दर्ज.

थाना खल्लारी अंतर्गत सिद्ध बाबा मंदिर कोसरंगी के पास से एक्टीवा वाहन चोरी जिस पर मामला दर्ज किया गया है.

मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह महासमुंद में रहता है। नगरपालिका महासमुंद में काम करता है। एक्टीवा क्रमांक CG 06 GT 5742 जो उसकी पत्नी सुधा कुमारी के नाम से खरीदा था जो 13 जून 2021 को सुबह करीबन 08/00 बजे उक्त एक्टीवा से उसका लडका माधव कुमार और उसके दोस्त जय तम्बोली के साथ सिद्ध बाबा मंदिर कोसरंगी घुमने आये थे। जो पहाडी के नीचे उक्त एक्टीवा को खडा कर लॉक कर चाबी अपने पास रख कर पहाडी उपर मंदिर में दर्शन के लिए चला गया था। दर्शन कर करीब 09/00 बजे नीचे आकर देखे तो उक्त एक्टीवा वहां पर नही था। जिसे आस पास देखे व पता तलाश किये नही मिला उक्त एक्टीवा क्रमांक CG 06 GT 5742 किमती करीबन 25000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें