बागबाहरा : बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान द्वारा संयुक्त तत्वाधान में केंद्र सरकार के खिलाफ सांकेतिक चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन किया गया
प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, महासमुंद जिला कांग्रेस के प्रभारी कन्हैया अग्रवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर के निर्देश एवं संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान द्वारा संयुक्त रुप से राष्ट्रीय राज्य मार्ग कोमाखान चौखडी पर सांकेतिक चक्काजाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा एवं कोमाखान के कग्रेस जनों ने आज डीज़ल-पेट्रोल-गैस के बढ़ते दामों के चलते, खाने-पीने की वस्तुएँ का दाम बढ़ने से उत्पन्न आमजन के समस्याओं को देखते हुए महंगाई को डायन कहने वाले केंद्र सरकार के खिलाफ नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण अध्यक्ष रवि निषाद एवं शहर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान अध्यक्ष संतोष पटेल ने संयुक्त रूप से एक स्वर में कहा केंद्र में बैठे मोदी सरकार कोदेश के करोड़ों आम जनता एंव मध्यम वर्गीय परिवारों की फ़िक्र नही है। देश के गरीब एंव मध्यम वर्गीय परिवारों को बढ़ते मंहगाई के चलते अपने दैनिक जीवन मे उपयोग होने वाले मूलभूत जरूरत के सामानों के दाम बढ़ने से गरीब एंव मध्यम वर्ग परिवार के जेब पर अतिरिक्त भार उठाना पड़ रहा है,पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ने से खादय समाग्री की वस्तुओ के दाम भी बढ़ गए है,100 दिनों में महंगाई कम करने की वादा करने वाली मोदी सरकार महंगाई तो कम नहीं कर पाई मगर पिछले 7 सालों में वस्तुओं के दाम दुगनी जरूर कर दिये।मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के कारण लोगों की कमाई घटी, रोजगार के संसाधन घटे , नौकरियां गयी, नोटबंदी जीएसटी से व्यापार - व्यवसाय तबाह हुये।केंद्र सरकार की यह नीति आम जनता एवं मध्यम वर्गीय परिवारों का कमर तोड़ने वाला एवं उद्योगपतियों तिजोरी भरने वाला नीति है।और आने वाले दीनो में पेट्रोल - डीजल के दामों में वृद्धि से परिवहन महंगा हो जाएगा है यह सब जानते हैं, यानी आने वाले दिनों में सब्जी भाजी से लेकर राशन पानी तक सबका परिवहन महंगा होगा और कीमतें बेतहाशा बढ़ेगी। यानी आने वाले दिनों में रसोई गैस , मिट्टी के तेल , खाने के तेल के अलावा सब्जी भाजी और राशन भी महंगे दामों में मिलने वाला है.
देश मे महंगाई बेकाबू होने से पहले इस पर केंद्र सरकार को कुम्भकर्णी निद्रा से उठ कर उचित पहल करना चाहिए और उनसे देश मे बढ़ते महंगाई भ्र्ष्टाचार सम्हाला नही जा रहा तो अपनी विफलताओं का नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री जैसे संविधानिक पद से इस्तफ़ा दे देना चाहिए।एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस जन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण अध्यक्ष रवि निषाद एंव शहर अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान अध्यक्ष संतोष पटेल प्रदीप यादव, तूफान दीवान, भैया राम यादव सेतराम बघेल विष्णु महानन्द, प्रत्यूष ठाकुर,गोलू जैन,भूपेंद्र देवांगन, डोमन लाल यादव जयंती चन्द्राकर,चंद्रहास साहू शंकर कौशिक महेंद्र ठाकुर ओम प्रकाश साहू नवनीत सलूजा राहुल सलूजा पंकज उदास अशोक देवचंद साहू हितेश खरे देवचंद्र साहू देवेश साहू रमेश साहू ओम प्रकाश साहू नेमीचंद साहू मनोहर ठाकुर राजेश सोनी शशांक श्रीवास समीर खान योगेश साहू हरिराम संतोष चंद्राकरृ जेठू बरिहा, नान्तरा देवी कांति महाराज भुवन साहू मिलेश्वर साहू किशोर चतुर्वेदी जलील खान अब्दुल गफ्फार गौरी शंकर ठाकुर महेंद्र साहू नवीन यादव परमानंद साहू आसाराम बांधे सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ जन राष्ट्रीय राजमार्ग पर उपस्थित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया.