बसना : गाय को बचाने की चक्कर में कार पलटी, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बसना : गाय को बचाने की चक्कर में कार पलटी, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत खेमडा पुलिया के पास गाय को बचाने की चक्कर में कार पलटी जिस पर मामला दर्ज किया गया है.

शंकर नायक ने पुलिस को बताया कि 17 जून 2020 के प्रात: 08.00 बजे कार स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक CG04 KS 0010 जिसे मनोहर चौहान चला रहा था तथा वह और शुभम साहू के साथ पीछे सीट में बैठे थे । जैसे ही ग्राम खेमडा पुलिया के पास पहुंचे उसी समय मनोहर चौहान द्वारा कार स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक CG04 KS 0010 को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर गाय को बचाने की चक्कर में कार को पल्टा दिया जिससे उसे और शुभम के बांऐ गाल मे चोट लगा है तथा कार चालक को चोंट नहीं लगा है। वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें