महासमुंद : 18 पौवा देशी मशाला शराब जप्त.
महासमुंद पुलिस को 18 जून 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि महासमुंद माहमाया पारा के दादाबाड़ा के पास में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखा है मुखबीर के सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुच कर एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री करने वास्ते रखा था जिसे घेराबंदी कर पकड़कर सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे एक सफेद रंग के थैला के अंदर 18 पौवा देशी मशाला शराब प्रत्येक शीशी में 180 m.l जुमला 3240 m.l किमती 1620 रूपये जप्त किया गया. आरोपी चंपु जलक्षत्री पिता लखन जलक्षत्री उम्र 43 साकिन वार्ड नं0 15 बिठौहा टाकीज के सामने महासमुंद का रहने वाला बताया.
आरोपी का कृत्य 34(A) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से मौके अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें