सरायपाली : डोगीझरन से 03 लीटर महुआ शराब जप्त.
सरायपाली पुलिस को 17 जून 21 को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम डोगीझरन रोड किनारे एक व्यक्ति महुआ शराब बिक्री कर रहा है मुखबीर के सूचना पर पुलिस की टीम मौके में पहुंचकर मुखबीर की निशानदेही पर रोड किनारे लोगो की भीड भाड को देखकर/रूककर एक व्यक्ति को प्लास्टिक जरीकेन डिब्बा रखे व्यक्ति को पकडे अन्य कई लोग पुलिस को देखकर भागने लगे उक्त व्यक्ति को पकडकर पूछताछ करने से जुर्म करना स्वीकार करते हुये, अपने पास एक 05 ली0 वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन डिब्बा में भरी हुयी 03 ली0 महुआ शराब एवं बिक्री किया हुआ नगदी 140 रू0 जुमला 700 रू0 को जप्त किया गया. पूछताछ के दौरान अपना नाम चंद्रलाल सिंग S/O रामप्रसाद सिंग 40 वर्ष ग्राम डोंगीझरन चौकी बलौदा का निवासी बताया.
आरोपी का कृत्यं अपराध धारा 34(A) आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.