कोमाखान : खेत से 2 HP का मोटर पंप व केबल वायर चोरी, मामला दर... - CG Sandesh

कोमाखान : खेत से 2 HP का मोटर पंप व केबल वायर चोरी, मामला दर्ज.

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम दरबेकेरा में 2 HP का मोटर पंप व 250 फीट का बिजली का केबल वायर चोरी जिस पर मामला दर्ज किया गया है.

लक्ष्मीनाथ यादव ने पुलिस को बताया कि उसका पैतृक जमीन ग्राम दरबेकेरा के ठुठीमौली खार में करीब 03 एकड़ का प्लाट है इस प्लाट में वह हर साल धान का फसल लगाता है । करीब 04 माह पूर्व वह अपने खेत में बोर करवा कर बोर से पानी खीचने के लिये 2 HP का मोटर यूनीवर्सल कंपनी का तथा केबल वायर 250 फीट नीले रंग का तथा अन्य सामान लगवाया था बोर चालू हालत में था । 16 जून 2021 को करीब 12:00 बजे वह अपने बोर में नहाने गया था नहाने के बाद बोर को बंद कर के अपने घर वापस आ गया था । 17 जून 2021 को सुबह करीब 06 बजे वह अपने बोर गया देखा कि बोर में लगे प्लास्टिक के पाईप बाहर निकले हुये थे, बोर में पानी खीचने का 2 HP यूनीवर्सल कंपनी का मोटर पंप तथा 250 फीट बिजली का केबल वायर नही था कोई अज्ञात चोर 16 जून 2021 से 17 जून 2021 के दरम्यानी रात्रि को चोरी कर ले गया था । यह पंप और वायर तथा अन्य सामान उसने जीनकुशल टेड्रर्स बागबाहरा से पंप को 14500 / रूपये तथा वायर को 5000/ रूपये कुल कीमती 19500/ रूपये में नगद खरीदा था.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें