बसना : BSNL का फर्जी अधिकारी बन फर्जी कॉल के माध्यम से ठग लिए 1 लाख 49 हजार, ऐसे बनाया शिकार
थाना बसना ग्राम छान्दनपुर में फर्जी कॉल से बैंक खाता से 149000/- रूपये पार जिस पर मामला दर्ज किया गया है.
वेणुधर थनापति ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रैल को उसके मोबाईल पर अज्ञात मोबाइल नंबर से बीएसएनएल का फर्जी अधिकारी ने काल कर कहा कि आपका फोन बी0एस0एन0एल0 का है जिसे आप जिओ में कन्वर्ट कराया है. बी0एस0एन0एल0 का आज अंतिम दिन है जिओ में आपका मोबाइल कन्वर्ट कराने के लिऐ आप अपना मोबाइल आन करो और 11 रूपये भेजो.
जिसपर पीड़ित ने उक्त व्यक्ति से कहा कि मेरे से नहीं हो पाएगा फिर उसने अपने भतिजा को बुलवाया और मोबाइल उसे दिया । उसने उसका ए0टी0एम0 नं0 के पिछे का नम्बर मांगा उसने उसका एस0बी0आई0 खाता नं0 ब्रांच बसना, जिला- महासमुंद छ0ग0 का ए0टी0एम0 नं0 के आगे का 4 अंक दिया, फिर पिछे का अंक मांगा उसे भी दे दिया, फिर ओ0टी0पी0 नं0 आदि तरह-तरह के जानकारी मांगा और कहां कि खाता आन नहीं हो रहा है । आपके पास दूसरा बैंक खाता है तो उसकी जानकारी दो, तब उसने दूसरे एस0बी0आई0 खाता नं0 कचहरी ब्रांच रायपुर का नम्बर दिया । उसने फिर तरह-तरह की जानकारी लिया ।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उपरोक्त जानकारी लेने के पश्चात उसके पास अनेक संदेश आया उसके द्वारा बैंक दो खातों से क्रमश: 49000 रू0, 25000 रू0, 1000 रू0 कुल 1,49,000/- रूपये आहरण कर लिया गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 420 का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।