प्रदेश nsui के निर्देश पर रायगढ़ nsui ने राकेश पाण्डेय व कार... - CG Sandesh

प्रदेश nsui के निर्देश पर रायगढ़ nsui ने राकेश पाण्डेय व कार्यकारी अध्यक्ष आरिफ हुसैन के नेतृत्व में कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर्स पुलिसकर्मी, पत्रकार, स्वास्थ्य कर्मियों को बांटा गया छाता व रेनकोट...!!!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश nsui के निर्देश पर रायगढ़ nsui ने विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मी,मीडियाकर्मी, व ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को छाता व रेनकोट का वितरण किया, उक्त कार्यक्रम पूरे प्रदेश में हुआ जिसमें रायगढ़ nsui ने भी सहभागिता निभाया । प्रदेश nsui उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने बताया कि जननेता राहुल गांधी के जन्मदिन को कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर्स की सेवा करके मनाया गया क्यूंकि वर्तमान परिस्थितियों में जब देश कोरोना काल से गुजर रहा है तो यही फ्रंट लाइन वर्कर्स हैं जिन्होंने दिन रात मेहनत करके लोगो की सेवा की व उनका सेवा व सम्मान करना हमारा कर्तव्य है जिसके मद्देनजर आज कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर्स को छाता व रेनकोट वितरण किया गया। आज के कार्यक्रम में में जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, महामंत्री शाखा यादव,महामंत्री विकास शर्मा,एनएसयूआई कार्यकारी जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन व अनुराग गुप्ता, नितिन शर्मा, घनश्याम अग्रवाल, शाकिब अनवर, योगेश यादव, कौशल मैत्री, रजौल , शेख उबैद, मो हसन, भूपेंद्र महंत, उरेंस लहरे, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें