जनपद पंचायत लोरमी जिला मुंगेली से ग्रामीण क्षेत्रों में कोवि... - CG Sandesh

जनपद पंचायत लोरमी जिला मुंगेली से ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड 19 पर जागरुकता हेतु “जागरुकता रथ” किया गया रवाना

लोरमी:-जनपद पंचायत लोरमी जिला मुंगेली से ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड 19 पर जागरुकता हेतु “जागरुकता रथ” रवाना किया गया। जागरुकता रथ को जनपद अध्यक्ष श्रीमती मीना नरेश पाटले जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में जनपद से पंचायत इंस्पेक्टर समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। जागरुकता रथ लोरमी जनपद से रवाना होकर लोरमी मुख्यालय का भ्रमण करते हुए लालपुर क्षेत्र में भ्रमण किया गया। “सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम” अंतर्गत चलित श्रमिक संसाधन केन्द्र जागरुकता रथ का संचालन आगामी 60 दिनों तक अलग अलग गांव में किया जायेगा कार्यक्रम के तहत पंचायत में विजिट कर सभी प्रमुथ चौक चौराहों में भ्रमण कर लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम संचालित होगा साथ ही साथ श्रमिकों एवं सभी ग्रामीणों को पात्रता के आधार पर शासन की सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदन भी कराया जायेगा। स्वास्थ्य बीमा, मजदूर कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, आदि जैसे शासन की योजनाओं के तहत जो हितग्राही लाभ से वंचित हैं उनकी पहचान कर उनका आवेदन कराया जायेगा एवं योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान किया किया जायेगा।

यूएनडीपी के सहयोग से राज्य योजना आयोग के नेतृत्व में समर्थ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मुंगेली जिले के लोरमी ब्लॉक के गांवों में श्रमिकों के लिए समाजिक सुरक्षा अंतर्गत कोविड 19 जागरुकता एवं शासन की योजनाओं से जोड़ने “सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम” का संचालन किया जा रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें