18 प्लस वाले दिव्यांगजनों एवं महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण श... - CG Sandesh

18 प्लस वाले दिव्यांगजनों एवं महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन 21 जून को..

कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान अन्तर्गत जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु अब दिव्यांगजनों एवं महिलाओं को लक्षित किया गया है।


कलेक्टर  भीम सिंह के दिशा-निर्देश पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2021 के अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों एवं महिलाओं को कोविड टीकाकरण से लाभान्वित किये जाने हेतु स्थानीय कन्या पुत्री शाला, पैलेस रोड रायगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए तथा भूपदेव विद्यालय केवडाबाड़ी बस स्टैण्ड में महिलाओं के लिए पृथक पृथक विशेष टीकाकरण केन्द्र की स्थापना की गई है।

21 जून 2021 को नगर निगम क्षेत्र में निवासरत दिव्यांगजनों एवं महिलाओं को शिविर स्थल तक मोबिलाइजेशन के लिए समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रशासन ने 18 वर्ष के अधिक आयु वर्ग के सभी दिव्यांगजनों तथा महिलाओं से इस विशेष शिविर का लाभ प्राप्त करने हेतु आग्रह किया है।


अन्य सम्बंधित खबरें