बागबाहरा : पुराने रंजिश पर बाप बेटे ने मिलकर सो रहे व्यक्ति से की मारपीट, मामला दर्ज.
बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम सालडबरी में पुराने रंजिश पर बाप बेटे ने मिलकर सो रहे व्यक्ति से की मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सुरीत साहू ने पुलिस को बताया कि नीचेपारा ग्राम सालडबरी में नया मकान बनाया है. 19 जून 2021 के रात्रि में पुराना मकान से खाना खाकर सोने के लिए नया मकान गया व सो रहा था कि रात्रि 09:00 बजे कोई उसके घर के दरवाजा को तीन-चार बार जोर-जोर से खटखटाया तो वह कौन दरवाजा खटखटा रहा है कहकर दरवाजा खोलकर घर से बाहर निकला तो दरवाजा के पास बाहर में खडे गांव के रमेशर साहू, गजेन्द्र साहू दोनों पिता-पुत्र पुराने रंजिश पर उसके कालर पकड कर उसे घर से थोडा दूर बगल में खींचते हुए ले जाकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान सहित मारने की धमकी देकर जमीन में गिराकर दोनों बाप बेटा हाथ मुक्का लात घुसा से मारपीट किये है। मारपीट करने से उसके सिर, होठ, बांये आंख के पास, दोनों कोहनी, पीठ में चोट लगा है दर्द हो रहा है। रात्रि होने से घटनास्थल के पास कोई नही था। बचाव- बचाव कहकर चिल्लाया तो गांव के श्याम रतन साहू, लगन गाडा व अन्य लोग आये तो वे दोनों मारना-पीटना छोड कर भाग गये।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.