सरायपाली : अस्पताल के सामने से ट्रक चोरी, मामला दर्ज.  - CG Sandesh

सरायपाली : अस्पताल के सामने से ट्रक चोरी, मामला दर्ज.

सरायपाली थाना अंतर्गत पुराना सरकारी अस्पताल के सामने से ट्रक चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.

रतन अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 13 का निवासी है । ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है उसका खुद का ट्रक 04 जून 2021 को रात 09.00 बजे उसका ड्रायवर मनोज कुमार ट्रक को पुराना सरकारी अस्पताल के सामने खडे करके एवं लाक करके उसे चाबी देकर घर चल दिया था. 05 जून 2021 को प्रात: 05.00 बजे वह जब जाकर देखा तो उसका ट्रक वहां पर नहीं था जिसका पता तलाश सरायपाली के आसपास एवं ट्रांसपोर्टिग होने वाली जगह रायपुर,भिलाई,डोंगरगढ,आमगांव, गोंदिया में पता लगाये किन्तु अभी तक पता नहीं चला है। उसका 10 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 JE 0822 कीमती करीबन 9,00,000 रूपये का कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

 

 

 



अन्य सम्बंधित खबरें