बागबाहरा : मुडागावं से 08 लीटर महुआ शराब जप्त.
बागबाहरा पुलिस को 21 जून 2021 को ग्राम मुडागावं के ग्रामीणों एवं कोटवार द्वारा फोन से सूचना दिया कि आरोपी सतीश कुमार यादव को दो जरीकेन में करीबन 08 लीटर महुआ शराब के साथ पकड कर डबरी पार उनके बोर बाडी डबरी पार में बैठा है पुलिस की टीम मुखबिर के सूचना पर घटना स्थल पहुचा जहां आरोपी सतीश कुमार यादव को पकडे गये आरोपी का नाम पता पूछने पर अपना नाम सतीश कुमार यादव पिता घासी राम यादव उम्र 25 साल साकिन मुडागांव थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द का रहने वाला बतलाया. आरोपी के कब्जे से दो हल्का पीला रंग के 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में करीबन 04-04 लीटर भरी हुयी जुमला 08 लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब कीमती 1600 रूपये का रखा मिला.
आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबंद्ध किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें