बागबाहरा : शराब के नशे में पुरानी बात को लेकर मारपीट, मामला ... - CG Sandesh

बागबाहरा : शराब के नशे में पुरानी बात को लेकर मारपीट, मामला दर्ज.

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम खाडादरहा में शराब के नशे में पुरानी बात को लेकर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

लक्ष्मी बाई सबर ने पुलिस को बतायी कि 15 जून 2021 को वे लोग रात्रि में अपने घर में खाना खाकर सो रहे थे कि तभी कुछ देर बाद दरवाजा को धक्का दिये तब वह आवाज सुनकर घर से बाहर निकलकर देखी तो रविन्द्र ठाकुर ,बिरेन्द्र ठाकुर ,दिनदयाल सबर,संजू सबर शराब के नशे में पुरानी बात को लेकर उसके सिर के बाल को पकडकर घसीटे एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर गाली गलौच करते हुये गला दबाकर जान से मारने की धमकी दिये, तब उसका पति हेमराम सबर बाहर निकला तो उसके साथ भी मारपीट किये है। जिससे उसके हाथ की नाक एवं हाथ में चोट आया एवं उसके पति के हाथ की कलाई , दोनों घुटना, कमर, बांह में चोट आया है दर्द होना बतायी । मारपीट को गावं के रितु यादव देखा सुना बीच बचाव किया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

 



अन्य सम्बंधित खबरें