जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया. - CG Sandesh

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया.

जेसीजे के स्थापना दिवस पर आज लोरमी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के द्वारा 21 जून को स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं ने अजीत जोगी जी को याद किया एवं उनके बताए हुए रास्ते में चलने का संकल्प लिया मुंगेली युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ग्रामीण जिला अध्यक्ष विकास केशरवानी ने बताया की आज से 5 वर्ष पूर्व जनता कांग्रेस जे के सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी जी ने छत्तीसगढ़ीयो के हित की लड़ाई लड़ने के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी का गठन किया था छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के समस्त कार्यकर्ताओं ने शपथ लिया की आदरणीय अजीत जोगी जी भले ही हमारे बीच नहीं हैं पर उनके विचार हमेशा हमें छत्तीसगढ़ वासियों की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे और उनके हक के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे इस मौके पर विकास केसरवानी,सीमांत दास, यतीन्द्र खत्री, समीर पाठक, आशीष रजक,अंशुमान दुबे एवं समस्त जेसीजे के कार्यकर्ता मौजूद रहे.


अन्य सम्बंधित खबरें