बागबाहरा : एकादशी भीमसेनी के पावन पर्व में भीमसेन महाराज एवं पाँचो पाण्डव का किया गया पूजा अर्चना
खल्लारी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम करागुला में भीमसेन एकादशी के पावन पर्व में आज भीमसेन महाराज एवं पाचो पाण्डव का पूजा अर्चना जनपद पंचायत सभापति उत्तम राणा ने अपने करकमलों से किया। यह बहुत ही प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ के प्राचीनतम मेला है यहाँ पर विराजित महाभारत काल के पाचो पाण्डव में भ्राता भीमसेन, युधिष्ठिर, भगवान कृष्ण सहित माता कुन्ती, द्रोपती धर्मराज, अर्जुन नकुल एवं सहदेव आदि की प्रतिमायें स्थापित हैमहाभारत काल से जुड़ी कथा के मुताबिक एक बार महाबली भीमसेन ने बिना अन्न,जल ग्रहण किये निर्जला उपवास रखा था।उसी दिन व्रत रखने के कारण शुक्ल पक्ष एकादशी को भीमसेनी एकादशी के रूप में करागुला में कई वर्षों से मेला मनाया जाता है। साथ ही यहां प्रमुख रूप से उपसरपंच रामचरण यादव, ग्राम विकास समिति उपाध्यक्ष पीताम्बर दिवान, संयोजक खोलबाहरा निषाद,चरण ठाकुर,भगत राम ठाकुर, कैलाश ठाकुर, शुक्ला ठाकुर, डहर सिंह दिवान नारायण यादव,भागी राम साहू, मनी राम दिवान, देवान ठाकुर,धरम सिंह ठाकुर, सुमित राम ठाकुर, बल्दु राम दिवान, पुनाराम दिवान, धनेश्वर पांडे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता दिवान,महिला समूह प्रमुख अनिता निषाद, देवकी निषाद, सेवती निषाद,मिना बाई दिवान, कुसुम दिवान, राजिम बाई दिवान, उषा दिवान, एवं बहुत से ग्रामीण जन उपस्थित हुये