महासमुंद : 07 केन्द्रों पर लगेगी 45 उम्र से अधिक आयु के पात्... - CG Sandesh

महासमुंद : 07 केन्द्रों पर लगेगी 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों को कोवैक्सीन द्वितीय डोज तथा 18 से 44 वर्ष के हितग्राहियों को द्वितीय डोज

जिले के 07 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र हितग्राहियों एवं 18 से 44 वर्ष के पात्र हितग्राहियों को कोवैक्सीन की द्वितीय डोज लगायी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 22 जून 2021 को टीकाकरण प्रातः 10ः30 बजे से शाम 6ः30 बजे तक होगा।

इनमें बागबाहरा विकासखण्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा में टीकाकरण किया जाएगा। बसना विकासखण्ड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना में टीका लगाया जाएगा। इसी तरह महामसुन्द विकासखण्ड में जिला अस्पताल महासमुन्द, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झलप एवं पटेवा में टीकाकरण होगा। पिथौरा विकासखण्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा में टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा सरायपाली विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में टीकाकरण किया जाएगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें