बागबाहरा: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान,गठित पदाधिकारियों की नवनियुक्त संतुलित,कांग्रेस की रीति नीति को आगे बढ़ाने में करेगी कार्य
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान गठित पदाधिकारियों की नवनियुक्ति को कांग्रेस के प्रखर प्रवक्ता मनोहर ठाकुर ने संतुलित और कांग्रेस की रीति नीति को आगे बढाने में सक्षम बताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, महासमुन्द प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, महासमुंद जिला के संगठन प्रभारी विधायक कन्हैयाअग्रवाल ,जिला अध्यक्ष रश्मि चन्द्राकर , संसदीय सचिव एवं विधायक द्वारिकाधीश यादव ,एंव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखन अध्यक्ष संतोष पटेल का आभार व्यक्त किया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश व सहमति से ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोमाखन का नवनियुक्त कार्यकारणी गठित किया गया है। इस कार्यकारिणी में सभी वर्ग व क्षेत्रीयता को ध्यान में रखकर संतुलित रुप में बनाया गया है।इस वजह से माननीय मुख्यमंत्री जी के जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ को ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोमाखान द्वारा समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचेगा तथा पार्टी को मजबूत करने की कसौटी में भी खरा उतरेंगे।नव नियुक्त प्रवक्ता मनोहर ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जाहिर किया है कि नव नियुक्त पदाधिकारीगण अपने दायित्व निर्वहन को बखूबी निभायेंगे।साथ सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हुए शुभाकामनाये दी है।