खुसरूपाली के सरपंच को   कलेक्टर द्वारा  सम्मानित किया गया - CG Sandesh

खुसरूपाली के सरपंच को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया

ग्राम पंचायत खुसरूपाली के आश्रित ग्राम  डोकरपाली में शतप्रतिशत टीकाकरण होने पर सरपंच  हरीश चंद्राकर को श्रीफल और शाल देकर महासमुंद कलेक्टर द्वारा  सम्मानित किया गया.

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी RHO अगेश यादव के सेक्शन का पांच गांव खुसरूपाली ,डोकरपाली,धामनतोरी, कस्तूरबोड सभी मे शतप्रतिशत टीकाकरण हो गया है, डॉक्टर एवं  ग्राम पंचायत सचिव ,रोजगारसहायक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,मितानिन एवं ऑपरेटर सुभाष यादव व जनप्रतिनिधियों द्वारा घर -घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही गांव के युवाओं द्वारा वाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया । एवं सभी ग्रामवासियों के सहयोग से शतप्रतिशत टीकाकरण संभव हुआ ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें