बागबाहरा : गाली गलौच एवं बाउंडरी को जबरदस्ती तोडफोड कर धमकी ... - CG Sandesh

बागबाहरा : गाली गलौच एवं बाउंडरी को जबरदस्ती तोडफोड कर धमकी देने पर मामला दर्ज.

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम बकमा में गाली गलौच एवं बाउंडरी को जबरदस्ती तोडफोड कर धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है.

सूरज भार ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पंचायत बकमा वार्ड नं 13 मकान नं 283 का निवासी है. जो कि वह विगत वर्षो से यहा निवासी है । अत: उसके माता के नाम से ग्राम पंचायत बकमा में प्रधानमंत्री आवास आया था। अचानक उसके माता श्रीमती सिरमोतिन बाई भार की मृत्यु हो जाने के कारण वह आवास उसे स्वीकृत हुआ। उस पर वह प्रधानमंत्री आवास बना रहा था। जिस पर मेहतराम नायक व लखन नायक आये। और मेहतराम ने सीधा गुस्सा मे आया और बना हुआ। बाऊडरी दीवाल को बिना कोई प्रकार के सूचना दिये बिना बाऊंडरी दीवाल को तोडफोड़ कर गाली गलौज किया। वह गुस्सा मे आकर उसके मिस्त्री को धमकी देकर कर लाल लाल आखे दिखाकर मिस्त्री लतेलुराम चेलक को काम बंद करने की धमकी दिया। और उसे और उसकी पत्नी को जाति सूचक गाली दिया। यह बोला की जो करना है। कर लो थाना जाओ रिपोर्ट करना है। कर लो। मै सब से निपट लुंगा। बोला और उसकी पत्नी को भी धमकी दिया है।

मामले की शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 506, भादवि,एस.सी./एस.टी. एक्ट की धारा 3(1)(ध) 3(1)(द) का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

 

 

 



अन्य सम्बंधित खबरें