तेन्दूकोना : लोगों को शराब पीने पीलाने के लिए सुविधा उपल्बध कराने वाले पर कार्यवाही.
तेन्दूकोना पुलिस को 20 जून 21 को मुखबिर से सूचना मिली कि बुन्देली डीहीपारा निवासी पुनीत निषाद अपने घर के सामने लोगों को बिठाकर शराब पीने के लिये सुविधा प्रदान कर रहा है पुलिस ने बताया कि मुखबिर के बताये स्थान पहुंचकर संदेही पुनीत निषाद के घर पास पहुंचा जहां एक व्यक्ति अपने घर के सामने दो लोगों को बैठाकर शराब पीने के लिये एक पुरानी पानी बाटल में पानी एवं मुर्रा दे रहा था वहीं पास दो डिस्पोजल गिलास नीचे में रखा हुआ था जिन्हें घेराबंदी कर पकडने के लिये दौडाये तो शराब पीने वाले दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये शराब पिलाने के लिये सुविधा देने वाला पकडा गया. जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पुनीत निषाद पिता रामलाल निषाद उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बुन्देली डीहीपारा का होना बताया.
आरोपी के कब्जे से एक देशी प्लेन शराब की पौवा की शीशी जिसमें करीबन 100ml देशी प्लेन शराब भरा हुआ, दो नग डिस्पोजल गिलास जिसमें देशी शराब की गंध आ रही थी एवं एक पुरानी पानी बाटल को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.