तेन्दूकोना : तेज रफ़्तार पिकप ने दुसरे वाहन को ठोकर मारकर, मकान में जा घुसा, मामला दर्ज.
तेन्दूकोना थाना अंतर्गत मोंगरापाली चौक के पास तेज रफ़्तार पिकप ने दुसरे वाहन को ठोकर मारकर मकान में जा घुसा जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
रोशन साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम रैताल का निवासी है ड्रायवरी का काम करता है. वर्तमान में देवानंद निर्मलकर के वाहन ब्रेजा क्रमांक CG06GQ5666 का चालक है. 20 जून 2021 को देवानंद निर्मलकर के साथ तेन्दूकोना काम से आये थे तेन्दुकोना से साथ में वापस जा रहे थे मोंगरापाली चौक के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही पिकप वाहन क्रमांक OD15R9526 का चालक तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसके वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एवं बाजे में स्थित मकान में वाहन को घुसा दिया एक्सीडेंट करने से उसका वाहन काफी क्षतिग्रस्त हुआ एवं उसके दाहिने पैर के घुटने में चोट लगा है तथा पिकप के चालक द्वारा बाजू में स्थित मकान में घुसा देने से मकान भी टूटकर क्षतिग्रस्त हुआ है । पिकप का चालक एक्सीडेंट कर मौके से फरार हो गया था । घटना को उसके साथ बैठे देवानंद निर्मलकर तथा अन्य लोग देखे व जानते हैं.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिकप वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC, 427-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.